Hardoi : हरदोई में पुलिस मुठभेड़- तीन शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार, चोरी की भैंस, पिकअप, 80 हजार नकद और अवैध हथियार बरामद

थाना हरपालपुर पुलिस ग्राम जूरी के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर चेकिंग कर रही थी तभी एक पिकअप डाला दिखा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन चालक भागने लगा। पुलिस ने घेरा

Feb 1, 2026 - 23:59
 0  1
Hardoi : हरदोई में पुलिस मुठभेड़- तीन शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार, चोरी की भैंस, पिकअप, 80 हजार नकद और अवैध हथियार बरामद
Hardoi : हरदोई में पुलिस मुठभेड़- तीन शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार, चोरी की भैंस, पिकअप, 80 हजार नकद और अवैध हथियार बरामद

हरदोई। थाना हरपालपुर पुलिस ने जनपद में हुई कई पशु चोरी की घटनाओं से जुड़े तीन शातिर पशु तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक भैंस, 80 हजार रुपये नकद, चोरी का टाटा पिकअप डाला और दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए। रात करीब एक बजे प्रमोद पुत्र विश्राम निवासी ग्राम पलियापुर थाना सवायजपुर ने थाना सवायजपुर पर अज्ञात लोगों द्वारा भैंस चोरी की सूचना दी। थाना सवायजपुर पुलिस ने आरटी सेट से सभी थानों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के लिए सूचित किया।

थाना हरपालपुर पुलिस ग्राम जूरी के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर चेकिंग कर रही थी तभी एक पिकअप डाला दिखा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन चालक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो पिकअप में सवार लोगों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक अभियुक्त गुलशेर पुत्र टेनी निवासी ग्राम धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अन्य दो अभियुक्त गिरधारी पुत्र दुसौदी निवासी ग्राम लंगड़ा सुंदर डेरा बंजारा थाना नारकी जनपद फिरोजाबाद और भोला पुत्र कोमिल निवासी ग्राम धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शातिर पशु तस्कर थे जो दिन में रेकी करते और रात में चोरी करते थे। पिकअप थाना लोनार क्षेत्र से 31 जनवरी को चोरी हुआ था जिसका मुकदमा थाना लोनार पर दर्ज है। अभियुक्तों ने हरपालपुर, कछौना, लोनार और सवायजपुर थाना क्षेत्र में कई पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की।

इन घटनाओं के संबंधित मुकदमे हैं- मुकदमा 388/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना हरपालपुर, 381/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना कछौना, 17/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना सवायजपुर और 298/25 धारा 305(2) बीएनएस थाना लोनार। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, महेश कुमार, शमशेर अहमद, हेड कांस्टेबल हरिराम, कांस्टेबल रोहित यादव, रोहित सिंह, अजय कुमार शामिल थे। स्वाट/सदलांस और एसओजी टीम में उपनिरीक्षक राजेश यादव, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह चांदेल और कांस्टेबल ओमवीर थे। आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow