Sambhal : सम्भल में सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी- मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट से 11 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद

छापामार कार्रवाई के दौरान चारा मंडी स्थित अब्दुल जब्बार स्वीट्स से 3 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए गए। वहीं एकता चौकी नखासा स्थित फिजा स्वीट्स से 2 घरेलू सिलेंडर मिले। इसी क्रम में पक्का बा

By INA News Desk
Mar 13, 2026 - 22:00
70 Views
Sambhal : सम्भल में सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी- मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट से 11 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद
Sambhal : सम्भल में सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी- मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट से 11 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद

Report : उवैस दानिश, सम्भल

नगर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने आपूर्ति विभाग की टीम के साथ शहर में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग पकड़ा गया।छापामार कार्रवाई के दौरान चारा मंडी स्थित अब्दुल जब्बार स्वीट्स से 3 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए गए। वहीं एकता चौकी नखासा स्थित फिजा स्वीट्स से 2 घरेलू सिलेंडर मिले। इसी क्रम में पक्का बाग चौराहे पर स्थित फरमान स्वीट्स से 1 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुआ।टीम ने चौधरी सराय स्थित 24 कैरेट रेस्टोरेंट पर भी छापा मारा, जहां से 3 खाली घरेलू गैस सिलेंडर और 1 खाली कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किया गया।इसके अलावा एजेंसी चौराहा स्थित बाबा स्वीट्स से भी 2 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। इस तरह पूरी कार्रवाई में कुल 11 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर और 1 कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए गए।अधिकारियों के अनुसार घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है और इससे सरकार की सब्सिडी व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि बरामद सिलेंडरों को कब्जे में लेकर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Also Click : Sambhal : 'सीओ के बयान पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले 'भारत संविधान से चलता है, किसी अधिकारी की धमकी से नहीं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow