Sambhal News: सम्भल में चुनावी तैयारी पर बोले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया ‘बेमेल’
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सम्भल दौरे के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची अभियान को
उवैस दानिश, सम्भल
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सम्भल दौरे के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची अभियान को लेकर जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सम्भल के लोग आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और मतदाता जोड़ने के अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
सुरेश खन्ना ने 28 और 29 तारीख को होने वाले विशेष मतदाता अभियान का जिक्र करते हुए लोगों से अपील की कि जिनके वोट अभी तक नहीं बने हैं या किसी कारण मतदाता सूची में नाम छूट गया है, वे अपना नाम सूची में जरूर दर्ज कराएं। वहीं सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर वित्त मंत्री ने दोनों दलों के गठबंधन को ‘बेमेल गठबंधन’ करार दिया।
उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की विचारधारा अलग-अलग है और केवल बीजेपी को हराने के उद्देश्य से किया गया समझौता ज्यादा समय तक सफल नहीं होता। बीजेपी की 209 सीटों वाली सूची केंद्र को भेजे जाने की चर्चाओं पर सुरेश खन्ना ने साफ कहा कि ऐसी कोई सूची नहीं भेजी गई है। उम्मीदवारों की सूची कब जारी होगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जब आवश्यकता होगी, तब जारी हो जाएगी।
What's Your Reaction?

