Sambhal : 'सीओ के बयान पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले 'भारत संविधान से चलता है, किसी अधिकारी की धमकी से नहीं'

उन्होंने लिखा कि एक अधिकारी को कानून और संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। धमकी और अपमान की भाषा प्रशासन के लिए उचित नहीं है। सांसद ने कहा कि भारत किसी अ

By INA News Desk
Mar 13, 2026 - 00:04
118 Views
Sambhal : 'सीओ के बयान पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले 'भारत संविधान से चलता है, किसी अधिकारी की धमकी से नहीं'
जियाउर्रहमान बर्क सपा सांसद सम्भल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल से Ziaur Rahman Barq ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सम्भल में तैनात सीओ के कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने इसे बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अपने पोस्ट में कहा कि किसी अधिकारी द्वारा धर्म या समुदाय को लेकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का काम नागरिकों की सुरक्षा करना है, न कि धमकी देकर डर का माहौल पैदा करना।

उन्होंने लिखा कि एक अधिकारी को कानून और संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। धमकी और अपमान की भाषा प्रशासन के लिए उचित नहीं है। सांसद ने कहा कि भारत किसी अधिकारी की धमकी से नहीं बल्कि संविधान से चलता है और हर नागरिक को अपनी भावनाएं और राय रखने का अधिकार है। सांसद ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति कानून तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कानून के तहत की जानी चाहिए, लेकिन इस तरह की धमकी भरी भाषा प्रशासन की मानसिकता पर सवाल खड़े करती है। अपने बयान में सांसद ने कहा कि ऐसे बयान समाज में नफरत और तनाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में अमन और भाईचारा बना रहे।

Also Click : Hardoi : एक्सीडेंट मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow