संभल में संघ के युवा एकत्रीकरण में योग और अनुशासन का प्रदर्शन, राष्ट्र निर्माण का आह्वान
संभल के डीके रिसॉर्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी विभाग का युवा एकत्रीकरण संपन्न हुआ। 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने योग व अनुशासन का प्रदर्शन किया।
Report : उवैस दानिश, सम्भल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी विभाग की ओर से रविवार को डीके रिसॉर्ट, सम्भल में युवा एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 15 से 35 वर्ष की आयु के 100 से अधिक युवाओं ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता की। सुबह साढ़े सात बजे आयोजित कार्यक्रम में युवाओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
मुख्य वक्ता मेरठ प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ऊर्जा है। युवाओं को संगठित, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए।
उन्होंने मोबाइल के अनावश्यक इस्तेमाल को कम कर शास्त्रों, महापुरुषों के जीवन और भारतीय संस्कृति से जुड़े ग्रंथों का अध्ययन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल बड़े कार्यों से नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की छोटी-छोटी जिम्मेदारियों से भी होता है। युवाओं को पानी की बर्बादी रोकने, बिजली का अनावश्यक उपयोग बंद करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की सीख दी गई। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने त्रिष्ट योग, ताड़ासन, अर्ध कटी चक्रासन, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन, सामूहिक समता और विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
अंत में प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान नगर संघ चालक कमल कौशल, विभाग कार्यवाह छत्रपाल, जिला विद्यार्थी प्रचारक रौनक कुमार, नगर व खंड प्रचारक राहुल कुमार, नगर प्रचार प्रमुख राजुल गुप्ता, नगर कार्यवाह गोपीचंद्र, नगर विद्यार्थी प्रमुख देव गुप्ता, नगर बौद्धिक प्रमुख अरविंद कुमार समेत हिमांशु शर्मा, सौरभ ठाकुर, संजीव कुमार, अक्षत गर्ग, विवेक रस्तोगी, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, अनंत त्यागी, प्रदीप ठाकुर और हर्ष कुमार आदि मौजूद रहे।
Also Click : सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज, एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था और यातायात योजना
What's Your Reaction?







