देवबंद में जमीयत उलमा की अहम बैठक, समाज सुधार और नई पीढ़ी की नैतिक व दीनी शिक्षा पर जोर

देवबंद के महमूद हॉल में जमीयत उलमा की बैठक आयोजित। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और नई पीढ़ी को बेहतर दीनी व नैतिक शिक्षा देने पर हुआ गहन मंथन।

Aug 24, 2026 - 21:19
6 Views
देवबंद में जमीयत उलमा की अहम बैठक, समाज सुधार और नई पीढ़ी की नैतिक व दीनी शिक्षा पर जोर

देवबंद स्थित महमूद हॉल में आयोजित जमीयत उलमा जिला सहारनपुर की बैठक में सामाजिक व्यवस्था में सुधार, बुनियादी शिक्षा के विस्तार और युवा पीढ़ी के नैतिक मार्गदर्शन पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित विद्वानों ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संगठित प्रयास करने और बच्चों को नैतिक व व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सैयद जहीन अहमद ने कहा कि बच्चों और युवाओं का सही मार्गदर्शन ही एक सशक्त समाज की आधारशिला है। मौलाना सैयद मोहम्मद मदनी ने आपसी तालमेल, सच्चाई और सहयोग की भावना के साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।

जमीयत के जिला महासचिव मौलाना सरताज अहमद ने स्पष्ट किया कि समाज की समग्र बेहतरी के लिए सतत और योजनाबद्ध प्रयास आवश्यक हैं, ताकि नई पीढ़ी को सही दिशा मिल सके। मुफ्ती मोहम्मद आरिफ ने दीनी तालीमी व्यवस्था के महत्व को समझाते हुए हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण और व्यवस्थित शिक्षा पहुंचाने की बात कही।

समाज सुधार समिति के जिला अध्यक्ष मौलाना मुशर्रफ ने नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट और सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए धरातल पर सक्रिय रहने की आवश्यकता जताई। बैठक में मुफ्ती मुदस्सिर, मौलाना अल्ताफ रशीदी, कारी शौकीन, मुफ्ती मुस्तकीम, कारी दिलशाद, कारी कलीम, कारी सिद्दीक और कारी सैफुल इस्लाम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Champat Rai Ram Mandir Trust: क्या चंपत राय की होगी राम मंदिर ट्रस्ट में वापसी? जानिए 2 तिहाई ट्रस्टियों के वोट का नियम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow