देवबंद में स्वर्ण समाज के आरक्षण आंदोलन को समर्थन, बाला सुंदरी देवी मंदिर ट्रस्ट ने उठाई समीक्षा की मांग
देवबंद में त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने स्वर्ण समाज के आरक्षण आंदोलन का समर्थन किया। संपन्न वर्ग के लिए आरक्षण खत्म करने की मांग।
त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा ने स्वर्ण समाज द्वारा चलाए जा रहे आरक्षण संबंधी आंदोलन को अपना खुला समर्थन दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आरक्षण व्यवस्था का वास्तविक लाभ केवल उन लोगों तक पहुंचना चाहिए जो वास्तव में सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद हैं।
अपने वक्तव्य में उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्च प्रशासनिक पदों पर कार्यरत अधिकारियों और आर्थिक रूप से सुदृढ़ जनप्रतिनिधियों के परिवारों के लिए आरक्षण की सुविधा समाप्त की जानी चाहिए। आरक्षण व्यवस्था की मूल भावना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित और साधनहीन वर्ग को आगे बढ़ने का समान अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने वर्तमान आरक्षण नीति की व्यापक समीक्षा करने की आवश्यकता जताते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि इस व्यवस्था का लाभ केवल वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे। आर्थिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह समर्थ और उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों को इस दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों के अधिकारों का संरक्षण हो सके।
What's Your Reaction?







