Hathras News: जाति नहीं आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण, हाथरस में राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर अभियान शुरू

हाथरस मंडी समिति परिसर में आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और इसे जाति के बजाय आर्थिक स्थिति पर आधारित करने की मांग को लेकर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

Aug 19, 2026 - 22:08
5 Views
Hathras News: जाति नहीं आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण, हाथरस में राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर अभियान शुरू

हाथरस जिले में कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में नागरिकों और समाजसेवियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में सुधार कर उसे जातिगत व्यवस्था के स्थान पर आर्थिक स्थिति और गरीबी के आधार पर लागू करने की मांग को शासन तक पहुंचाना है, जिससे समाज के वास्तविक जरूरतमंदों को विकास के समान अवसर मिल सकें।

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा की जानी चाहिए ताकि आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्येक वर्ग को उसका उचित लाभ मिल सके। इस दौरान 'आरक्षण सुधार-सबका अधिकार, सबकी आवाज' का संदेश देते हुए जनसमर्थन जुटाया गया। आयोजकों ने बताया कि एकत्र किए गए हस्ताक्षरों के साथ शीघ्र ही जिलाधिकारी के जरिए राष्ट्रपति को विस्तृत ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रवीन वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, रवि कुमार गुप्ता, मुरारी चौधरी, भानुप्रकाश वार्ष्णेय, कन्हैया शर्मा, अंकुर अग्रवाल, नीतेश वार्ष्णेय, प्रवीन कोठरी और शिवशंकर गुलाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow