Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में निकाय एवं डूडा कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निकायों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। एमआरएफ सेंटर की रोड निर्माण कार्य करने निर्देश दिए। उन्होंने लंबित परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाने तथा स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में डूडा द्वारा संचालित योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वरोजगार एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी नियमित रूप से कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्रगति की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं और ईओ संडीला को चार्जिग सेंटर स्थापित निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीएम आवास का एक लोगो डिजाइन कराने निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी नारायणी भाटिया, ज्वांइट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।