Sambhal News: सम्भल में बाबा रामदेव का बड़ा बयान: ‘पाखंड-अंधविश्वास से बदनाम हो रहा सनातन धर्म’, ओवैसी को लेकर भी कही बड़ी बात
योग गुरु बाबा रामदेव ने सनातन धर्म में ढोंग, पाखंड और अंधविश्वास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: योग गुरु बाबा रामदेव ने सनातन धर्म में ढोंग, पाखंड और अंधविश्वास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भगवान राम, कृष्ण, हनुमान और शिव का रूप धारण करके सनातन धर्म को बदनाम कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग शास्त्रों और तीर्थों के नाम पर भी धर्म की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
बाबा रामदेव ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज के माध्यम से सनातन वैदिक धर्म का शुद्ध स्वरूप प्रस्तुत किया। उन्होंने एक ईश्वर की उपासना, कर्म को धर्म मानने, माता-पिता और बड़ों का सम्मान करने तथा समाज से जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव खत्म करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश को लूट, फूट, झूठ, पाखंड और अंधविश्वास से मुक्त कर सनातन धर्म को विश्व में श्रेष्ठ स्वरूप में स्थापित करना चाहिए। उन्होंने आर्य समाज की शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 5 हजार से अधिक आर्य समाज और 500 से ज्यादा स्कूल व इंटर कॉलेज हैं। इन संस्थानों में गुरुकुल परंपरा के अनुरूप शिक्षा से बच्चों का बौद्धिक और नैतिक विकास होगा। इस कार्य के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार भी जताया।
- ओवैसी के बयान पर क्या बोले बाबा रामदेव?
असदुद्दीन ओवैसी के ‘अब्बू की सरकार’ वाले बयान पर बाबा रामदेव ने कहा कि ओवैसी उत्तर प्रदेश के लिए बहुत उत्तम हैं, क्योंकि उनके कारण कुछ लोगों के वोट कटने से योगी आदित्यनाथ को बड़ा फायदा हो सकता है। वहीं, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि याचिका खारिज होने के सवाल पर उन्होंने इसे राजनीतिक मुद्दा बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बाबा रामदेव ने कहा कि पक्ष हो या विपक्ष, किसी को भी इस तरह की ओछी बातें नहीं करनी चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि साधु-संत और महात्मा सभी देश का भला चाहते हैं।
Also Read- हाथरस में मतदेय स्थलों की ड्राफ्ट सूची जारी, आपत्तियों और सुझावों के लिए प्रशासन ने तय की समय सीमा
What's Your Reaction?

