Sambhal News: सम्भल में ग्राम समाज की जमीन पर खुदाई का आरोप! भीम आर्मी ने SDM को सौंपा ज्ञापन, बड़े आंदोलन की चेतावनी

जिला सम्भल के ब्लॉक असमोली क्षेत्र के ग्राम गोजनी मिलक में ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर जेसीबी द्वारा खुदाई करने

By INA News Desk
Oct 26, 2026 - 17:42
7 Views
Sambhal News: सम्भल में ग्राम समाज की जमीन पर खुदाई का आरोप! भीम आर्मी ने SDM को सौंपा ज्ञापन, बड़े आंदोलन की चेतावनी
गोविंदा सागर, जिलाध्यक्ष भीम आर्मी
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

​तहसील एवं जिला सम्भल के ब्लॉक असमोली क्षेत्र के ग्राम गोजनी मिलक में ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर जेसीबी द्वारा खुदाई करने और मिट्टी गायब करने का गंभीर मामला सामने आया है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष गोविंदा सागर ने आरोप लगाया है कि बिना किसी आधिकारिक आदेश या अनुमति के आबादी के बीच स्थित इस भूमि पर लगभग 20 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया गया है, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

  • ​अवैध खुदाई और मनमानी के आरोप

​भीम आर्मी जिलाध्यक्ष और ग्रामीणों द्वारा लगाए गए मुख्य आरोप है कि ग्राम समाज की इस बहुमूल्य भूमि पर बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश या अनुमति के अवैध रूप से जेसीबी चलवाई गई। खुदाई के दौरान निकाली गई उपजाऊ मिट्टी को चुपचाप गांव से बाहर ले जाया गया है, जिसका कोई हिसाब नहीं है। लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे के कारण वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों, बच्चों, मवेशियों (ढोर-डंगर) और वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।​

  • सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों वाली भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

​ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि जिस भूमि पर यह खुदाई की गई है, वहां पिछले 12 से 15 वर्षों से लगातार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, होलिका दहन, बारात ठहरने और अन्य सामाजिक व सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सार्वजनिक और धार्मिक महत्व की भूमि को सुनियोजित तरीके से नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

  • ​भीम आर्मी की चेतावनी: जांच न हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

​मामले की गंभीरता को देखते हुए 26 अक्टूबर 2026 को भीम आर्मी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (SDM) के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए उच्च स्तरीय जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध खुदाई की जांच कर गड्ढा भरवाया नहीं गया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो भीम आर्मी जिला मुख्यालय पर डीएम कार्यालय का घेराव कर बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन करेगी।

Also Read- UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'कुछ पहिए खुद को स्टीयरिंग समझने लगे हैं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement