Political News: बीजेपी की हां में हां मिलाओ, तभी देशभक्त कहलाओगे? बर्क का सरकार पर तीखा हमला, बोले- जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी

विपक्ष पर अराजकता फैलाकर रिजीम चेंज यानी सत्ता परिवर्तन की कोशिश करने के आरोपों पर समाजवादी पार्टी के

By INA News Desk
Oct 22, 2026 - 11:45
8 Views
Political News: बीजेपी की हां में हां मिलाओ, तभी देशभक्त कहलाओगे? बर्क का सरकार पर तीखा हमला, बोले- जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: विपक्ष पर अराजकता फैलाकर रिजीम चेंज यानी सत्ता परिवर्तन की कोशिश करने के आरोपों पर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने तीखा पलटवार किया है। बर्क ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की नजर में देश का हमदर्द वही है, जो पार्टी की तारीफ करे और उसकी हां में हां मिलाए। जो बीजेपी की गलत नीतियों पर सवाल उठाए, उसे देशद्रोही की तरह पेश किया जाता है।
 
सपा सांसद ने कहा कि अगर सरकार कुछ गलत कर रही है, तो उसके खिलाफ आवाज उठाना विपक्ष का अधिकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता के अधिकारों के साथ अन्याय होगा, बुलडोजर के जरिए इंसाफ की बात होगी और लोगों के वोट काटकर उनके साथ नाइंसाफी की जाएगी, तो विपक्ष आखिर खामोश कैसे बैठ सकता है? बर्क ने कहा कि जनता ने चुनकर उन्हें लोकसभा में भेजा है, ताकि वे जनता की आवाज बन सकें। ऐसे में जनहित के मुद्दों को उठाना उनकी जिम्मेदारी और फर्ज है। उन्होंने साफ कहा कि जनता के सवालों को सड़क से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक उठाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अदालत में भी कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। बीजेपी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए बर्क ने कहा कि सरकार को उनका संघर्ष गलत लगता है, तो भी वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका मकसद जनता के अधिकारों की रक्षा करना है। बर्क के इस बयान ने सियासी बहस को और तेज कर दिया है। अब सवाल यह है कि विपक्ष के इस आक्रामक रुख पर बीजेपी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Also Read- Mayawati Action on Akash Anand: ससुर अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद को बसपा से किया 'मुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement