Sambhal Political News: मदरसों पर कार्रवाई को लेकर बर्क का BJP पर हमला, बोले- धार्मिक चश्मे से संस्थानों को बंद करना गलत

पश्चिम बंगाल में सैकड़ों मदरसों को बंद करने के लिए नोटिस दिए जाने के सवाल पर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान

By INA News Desk
Sep 15, 2026 - 13:13
2 Views
Sambhal Political News: मदरसों पर कार्रवाई को लेकर बर्क का BJP पर हमला, बोले- धार्मिक चश्मे से संस्थानों को बंद करना गलत
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: पश्चिम बंगाल में सैकड़ों मदरसों को बंद करने के लिए नोटिस दिए जाने के सवाल पर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मदरसों को निशाना बनाए जाने की कार्रवाई को गलत और निंदनीय बताते हुए सरकार की नीति की आलोचना की।

सांसद बर्क ने कहा कि सरकारी स्तर पर राजनीतिक और धार्मिक चश्मा लगाकर काम करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम और पश्चिम बंगाल समेत भाजपा शासित राज्यों में मजहबी संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि यदि किसी मदरसे में कोई कमी है तो सरकार की जिम्मेदारी उसे दूर कराने की है, न कि मदरसे या स्कूल बंद करने की। बर्क ने दावा किया कि भाजपा सरकारों ने मदरसों के साथ देश के करीब एक लाख स्कूलों को भी बंद किया है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में केवल मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू समाज के बच्चे भी पढ़ते थे। सांसद ने कहा कि सरकारों का उद्देश्य नए स्कूल और शिक्षण संस्थान खोलना तथा लोगों तक बेहतर शिक्षा पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा संस्थानों को बंद करने से देश की तरक्की प्रभावित होगी। बर्क ने कहा कि मदरसों को धार्मिक चश्मे से देखकर बंद करना और स्कूल-कॉलेजों को इस तरह प्रभावित करना गलत है। उन्होंने ऐसी नीतियों की निंदा करते हुए आने वाले समय में बदलाव का दावा किया। वहीं AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के ‘थर्ड फ्रंट’ बनाने के बयान पर बर्क ने कहा कि कोई भी पार्टी गठबंधन या नया मोर्चा बनाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन जनता इस बार समझदारी से फैसला करेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को हटाने के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी मजबूत विकल्प है और आगामी विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Also Read- Kanhaiya Kumar News: 'PM Modi आज हॉस्टल में एक रात बिताएं, तब समझ आएगी हालत', कन्हैया कुमार का प्रधानमंत्री पर तंज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow