Sambhal News: सम्भल के बॉडीबिल्डरों का शानदार प्रदर्शन, अमान बने मिस्टर सम्भल तो तनवीर ने जीता नॉर्थ इंडिया बेस्ट पोजर का खिताब

शहर के वेलनेस जिम के खिलाड़ियों ने बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर सम्भल का नाम रोशन किया है। 5 सितंबर को आयोजित

By INA News Desk
Sep 15, 2026 - 13:08
1 Views
Sambhal News: सम्भल के बॉडीबिल्डरों का शानदार प्रदर्शन, अमान बने मिस्टर सम्भल तो तनवीर ने जीता नॉर्थ इंडिया बेस्ट पोजर का खिताब

उवैस दानिश, सम्भल

शहर के वेलनेस जिम के खिलाड़ियों ने बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर सम्भल का नाम रोशन किया है। 5 सितंबर को आयोजित नेशनल लेवल नॉर्थ इंडिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप और डिस्ट्रिक्ट लेवल मिस्टर संभल प्रतियोगिता में जिम के खिलाड़ियों ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। खिलाड़ियों की जीत के बाद जिम परिसर में विनिंग सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एडवोकेट फराज खान ने बताया कि प्रतियोगिता में वेलनेस जिम के मौहम्मद अमान ने मिस्टर सम्भल का खिताब अपने नाम किया, जबकि जुहैब बेस्ट पोजर बने। वहीं नेशनल लेवल की नॉर्थ इंडिया चैंपियनशिप में जिम के खिलाड़ी तनवीर ने बेस्ट पोजर ऑफ नॉर्थ इंडिया का खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के कई राज्यों से बॉडीबिल्डर्स ने हिस्सा लिया था। ऐसे कड़े मुकाबले में सम्भल के खिलाड़ी का विजेता बनना शहर के लिए गर्व की बात है। फराज खान ने दावा किया कि सम्भल में पहली बार किसी जिम के खिलाड़ी ने इस स्तर की प्रतियोगिता में विनिंग पोजीशन हासिल की है। विनिंग सेलिब्रेशन में खिलाड़ियों के साथ पत्रकारों और जिम की कार्यकारिणी से जुड़े सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। जिम ऑनर हाजी नाजिश ने कहा कि चैंपियन खिलाड़ियों और सम्मानित अतिथियों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Also Read- Gomti Book Festival Day 3: गोमती पुस्तक महोत्सव के तीसरे दिन 1300 से अधिक बच्चों ने सीखी कामिशिबाई कला, शाम को कथक से सजी सांस्कृतिक संध्या

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow