Sambhal News: BRICS सम्मेलन पर बर्क का सरकार पर हमला, बोले- विदेशी मेहमानों के लिए प्रोटोकॉल तो देश के मुसलमानों के अधिकारों पर क्यों सवाल?
BRICS सम्मेलन को लेकर सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: BRICS सम्मेलन को लेकर सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सम्मेलन की सफलता का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए केवल सरकार को अपनी पीठ नहीं थपथपानी चाहिए, बल्कि वर्षों से अधिकारियों, जनता और सभी दलों के सहयोग से ऐसे आयोजन सफल होते हैं।
सांसद ने कहा कि देश की 140 करोड़ आबादी की बुनियादी जरूरतों और सुविधाओं पर भी चर्चा होनी चाहिए। उनका कहना था कि बड़े आयोजनों की आड़ में आम लोगों की मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। BRICS सम्मेलन में विदेशी मुस्लिम मेहमानों के लिए नमाज की व्यवस्था और सम्मान का जिक्र करते हुए बर्क ने बीजेपी पर दोहरी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विदेशी मुस्लिम मेहमानों को पूरा प्रोटोकॉल और धार्मिक सुविधाएं दी जाती हैं, लेकिन देश के मुस्लिम समाज की मस्जिदों, मदरसों और धार्मिक आजादी को लेकर सवाल खड़े किए जाते हैं। बर्क ने कहा कि मेहमानों की खिदमत करना अच्छी बात है, लेकिन देश में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोगों के साथ भी न्याय होना चाहिए। उन्होंने सरकार से धार्मिक आजादी और अधिकारों की रक्षा करने की मांग की। वहीं, फिलिस्तीन और गाजा के मुद्दे पर सांसद ने BRICS में उठी आवाज का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और स्कूलों को निशाना बनाया गया और आम लोगों को गंभीर मानवीय संकट का सामना करना पड़ा। बर्क ने कहा कि जुल्म किसी भी धर्म के व्यक्ति के साथ हो, उसके खिलाफ आवाज उठाना ही इंसानियत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिलिस्तीन समेत दुनिया में कहीं भी दोबारा ऐसा अत्याचार न हो।
What's Your Reaction?







