Crime News Sambhal: खेत में युवक को माथे में लगी गोली, मचा हड़कंप! रहस्यमयी हालात में घायल संजय की हालत गंभीर
जनपद सम्भल के थाना रायसत्ती क्षेत्र में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत पर एक 28 वर्षीय युवक गंभीर हालत
उवैस दानिश, सम्भल
जनपद सम्भल के थाना रायसत्ती क्षेत्र में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत पर एक 28 वर्षीय युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। युवक के माथे में गोली लगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घायल को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे मुरादाबाद के टीएमयू हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया गया कि मौहल्ला लोधी सराय निवासी संजय सैनी (28) पुत्र किशनलाल रविवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था। शाम करीब सात बजे परिजनों को सूचना मिली कि घर से लगभग एक किलोमीटर दूर उसके ताऊ कुलदीप सैनी के खेत पर संजय को गोली लगी है। परिजन मौके पर पहुंचे तो संजय घायल अवस्था में मिला। उसके माथे में गोली लगी हुई थी। परिजन उसे तत्काल हसीना बेगम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टीएमयू हॉस्पिटल मुरादाबाद रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। संजय की करीब चार-पांच महीने पहले मुरादाबाद निवासी युवती से शादी हुई थी। वह रंग-पुताई का काम करता है। घटना के पीछे गोली कैसे चली और किसने चलाई, यह अभी रहस्य बना हुआ है। परिवार ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
What's Your Reaction?







