Sambhal News: UCC पर सांसद जियाउर रहमान बर्क का बड़ा हमला, बोले- मजहबी आजादी पर कानून नहीं थोपे सरकार

सम्भल: यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 तक एनडीए शासित 21 राज्यों में इसे

By INA News Desk
Sep 14, 2026 - 16:31
19 Views
Sambhal News: UCC पर सांसद जियाउर रहमान बर्क का बड़ा हमला, बोले- मजहबी आजादी पर कानून नहीं थोपे सरकार
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 तक एनडीए शासित 21 राज्यों में इसे लागू किए जाने के बयान पर सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क ने कड़ा विरोध जताया है। सांसद ने कहा कि सरकार को ऐसे कानूनों को जल्दबाजी में लागू करने के बजाय सभी जिम्मेदार लोगों के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए और ऐसा रास्ता निकालना चाहिए, जिससे किसी के अधिकारों का हनन न हो।

जियाउर रहमान बर्क ने कहा कि संविधान की मूल भावना और नागरिकों को मिले मूल अधिकारों की रक्षा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में लोगों को मिली मजहबी आजादी केवल धार्मिक मान्यता नहीं, बल्कि संविधान से मिला अधिकार भी है। ऐसे में UCC को लागू करने से पहले सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित न हो। सांसद ने कहा कि यदि किसी कानून को लेकर लोगों में अपने अधिकारों के हनन की आशंका है तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह जल्दबाजी न करे। सभी पक्षों को एक साथ बैठाकर बातचीत की जाए और बीच का रास्ता निकाला जाए, ताकि देश की तरक्की में भी कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि वह UCC में मौजूद कमियों और उसके मौजूदा स्वरूप का विरोध करते हैं। बर्क ने कहा कि मुसलमान देश की तरक्की और विकास में हमेशा योगदान देता रहा है और आगे भी देश के लिए हर तरह से तैयार रहेगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि मजहबी आजादी पर असर डालने वाले कानूनों को जल्दबाजी में लागू कर किसी पर नहीं थोपा जाना चाहिए। सांसद ने UCC के मौजूदा स्वरूप की सख्त मुखालफत करने की बात कही।

Also Click : Uttar Pradesh Tex 2026: यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार ने वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने का लिया संकल्प

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow