Political News: भाजपा नेत्री शशिबाला पुण्डीर का बड़ा बयान, बोलीं- पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं का नहीं हो रहा सम्मान
भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि
देवबंद: भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बदला तो पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में वोट नहीं मिलेंगे। अपने आवास स्थित दुर्गा कॉलोनी में पत्रकारों से बात करते हुए शशिबाला पुंडीर ने कहा कि वह चाहती हैं कि 2027 में यूपी में फिर से भाजपा की सरकार बने। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जगह कोई और बने।
उन्होंने कहा कि भाजपा में कई ऐसे लोग हैं जो मुख्यमंत्री बन सकते हैं। पुंडीर ने बताया कि अभी यूपी में रोजगार नहीं है। युवा भटक रहे हैं। सहकारी गन्ना समितियों में खाद की कमी है और किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में अपराध कम होने के बजाय बढ़ रहे हैं। इसलिए यूपी में मुख्यमंत्री बदलना जरूरी है। एक सवाल के जवाब में शशिबाला पुंडीर ने कहा कि वह सच बोलती हैं। उन्होंने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद गिराने के फैसले को जल्दबाजी में लिया गया फैसला है।
What's Your Reaction?







