Sitapur: रेखा वर्मा तीसरी बार बनीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अटल चौक पर जश्न का माहौल

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को कर दी गई। नई राष्ट्रीय टीम में धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की

Aug 17, 2026 - 18:57
11 Views
Sitapur: रेखा वर्मा तीसरी बार बनीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अटल चौक पर जश्न का माहौल

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया, सीतापुर

सीतापुर: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को कर दी गई। नई राष्ट्रीय टीम में धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद रेखा वर्मा को लगातार तीसरी बार पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से सीतापुर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। रेखा वर्मा को दोबारा राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने पर जिले के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। रेखा वर्मा को तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर पहुंचकर जमकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर उत्साह व्यक्त किया, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाते हुए रेखा वर्मा के राजनीतिक योगदान और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता की सराहना की।

गौरतलब है कि रेखा वर्मा धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2014 और 2019 में सांसद निर्वाचित हुई थीं। सांसद रहने के दौरान ही उन्हें पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्हें दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। अब वर्ष 2026 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में गठित राष्ट्रीय टीम में रेखा वर्मा को तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने को जिले के भाजपा नेताओं ने संगठन में रेखा वर्मा की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व क्षमता की बड़ी उपलब्धि बताया। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर संगठन के शीर्ष स्तर तक पहुंचना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला  ने कहा कि रेखा वर्मा को तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना सीतापुर जिले के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना भाजपा के संगठनात्मक संस्कार और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति को दर्शाता है। उन्होंने इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। रेखा वर्मा को बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सांसद अशोक रावत, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा, राज्यमंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’, विधायक रामकृष्ण भार्गव, विधायक मनीष रावत, विधायक निर्मल वर्मा सहित जिले के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इसके अलावा सागर गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय प्रकाश त्रिपाठी, विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी।

अटल चौक पर आयोजित खुशी के कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विपुल सिंह, जिला उपाध्यक्ष आकाश बजरंगी, महेन्द्र वर्मा ,रीतेश सिंह, प्रशांत भदौरिया, मनोज त्रिवेदी, कुसुम सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रेखा वर्मा को राष्ट्रीय संगठन में लगातार तीसरी बार महत्वपूर्ण दायित्व मिलना जिले के लिए सम्मान की बात है और इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि रेखा वर्मा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का उपयोग करते हुए पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनके तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से धौरहरा और सीतापुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Also Read- महाराष्ट्र राजनीति में बड़ी हलचल: सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना मामले की सुनवाई के बीच दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी से मुलाकात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow