Sambhal: महिष्मति नदी को मिला नया जीवन, 12.5 किमी क्षेत्र में तेज हुआ जीर्णोद्धार अभियान

सम्भल में विलुप्त होती महिष्मति नदी को पुनर्जीवित करने की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है। तहसील सम्भल क्षेत्र में करीब 12 से

By INA News Desk
Aug 17, 2026 - 18:10
27 Views
Sambhal: महिष्मति नदी को मिला नया जीवन, 12.5 किमी क्षेत्र में तेज हुआ जीर्णोद्धार अभियान

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में विलुप्त होती महिष्मति नदी को पुनर्जीवित करने की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है। तहसील सम्भल क्षेत्र में करीब 12 से 12.5 किलोमीटर लंबे नदी क्षेत्र का राजस्व नक्शों के आधार पर चिन्हांकन कर गाटावार विवरण तैयार किया गया है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नदी के उद्गम स्थल से लेकर चंदायन में नहर से मिलने वाले स्थान तक पूरे प्रवाह क्षेत्र को अभियान में शामिल किया गया है।

डीएम के मुताबिक करीब 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में काम पूरा हो चुका है और पहली बारिश में नदी में पानी का प्रवाह देखकर ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवनकाल में इस स्थान पर नदी में पानी नहीं देखा था। हालांकि अभी करीब 80 प्रतिशत काम बाकी है। नदी क्षेत्र में जहां-जहां कब्जे की शिकायतें मिल रही हैं, वहां विधिवत पैमाइश कर कार्रवाई की जा रही है। नदी की जमीन पर खेती करने और कच्चे-पक्के निर्माण किए जाने के मामले भी सामने आए हैं, जिन्हें हटाने का अभियान जारी है। कस्बे के अंदर आने वाले हिस्से का भी चिन्हांकन कराया जा रहा है और कब्जे हटाए जाएंगे। डीएम ने बताया कि फिलहाल दो पोकलेन मशीनें दिन-रात काम कर रही हैं। कांवड़ यात्रा के कारण अभियान में कुछ देरी हुई थी, लेकिन अब काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य महिष्मति नदी को जल्द से जल्द पुराने स्वरूप में लाना है।

Also Read- Gen-Z Politics: जन-जेड से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, IIT दिल्ली से प्रयागराज तक गरमाई राजनीति

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement