Sambhal: रिहायशी मकान में चल रहे थे अवैध जींस-जूता कारखाने, प्रशासन का छापा; थमाया नोटिस

जनपद सम्भल के मोहल्ला खग्गू सराय में प्रशासनिक टीम ने शिकायत के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रिहायशी मकान में

By INA News Desk
Aug 17, 2026 - 18:04
44 Views
Sambhal: रिहायशी मकान में चल रहे थे अवैध जींस-जूता कारखाने, प्रशासन का छापा; थमाया नोटिस

उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के मोहल्ला खग्गू सराय में प्रशासनिक टीम ने शिकायत के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रिहायशी मकान में बिना अनुमति संचालित जींस सिलाई और जूता निर्माण की इकाइयों का निरीक्षण किया। हनुमान मंदिर के पास स्थित मकान में प्रशासन को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं।

जांच के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर करीब 18 सिलाई मशीनों से जींस की सिलाई का काम होता मिला, जहां लगभग 10 से 12 मजदूर काम कर रहे थे। वहीं प्रथम तल पर जूते बनाने का काम चल रहा था। प्रशासन के मुताबिक जूता निर्माण में सोल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। निरीक्षण टीम के अनुसार संचालक फायर सेफ्टी, एनओसी, इंडस्ट्री रजिस्ट्रेशन और जीएसटी पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। अधिकारियों ने मामले को गंभीर मानते हुए धारा 152 BNSS के तहत नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिस मकान में ये गतिविधियां संचालित हो रही थीं, उसके स्वामित्व की भी जांच होगी। प्रारंभिक जानकारी में करीब 17-18 वर्ष पहले मकान का आधा हिस्सा खरीदे जाने की बात सामने आई है। अब प्रशासन बैनामे और स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों की भी पड़ताल करेगा। कार्रवाई के बाद रिहायशी इलाकों में सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर चल रहे कारोबार को लेकर प्रशासन के सख्त रुख के संकेत मिले हैं।

Also Read- महाराष्ट्र राजनीति में बड़ी हलचल: सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना मामले की सुनवाई के बीच दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी से मुलाकात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow