Sambhal News: सम्भल में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर! 150 वर्ग मीटर में हुए निर्माण को तहसील प्रशासन ने ढहाया, नमाज शुरू करने पर भी उठे सवाल
सम्भल तहसील क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। गाटा संख्या 57 की 150 वर्ग मीटर
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल तहसील क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। गाटा संख्या 57 की 150 वर्ग मीटर जमीन पर किए गए निर्माण को तहसील प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार के मुताबिक, उक्त भूमि वक्फ संपत्ति घोषित थी और इस पर बिना अनुमति किसी भी तरह का नया निर्माण नहीं किया जा सकता था।
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने शिकायत की थी कि उक्त जमीन पर अनाधिकृत निर्माण कराया गया है। इतना ही नहीं, वहां नमाज पढ़ने की नई परंपरा भी शुरू कर दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान वक्फ बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया कि इस नवनिर्माण के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार ने बताया कि ध्वस्तीकरण की विस्तृत रिपोर्ट वक्फ बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद जुर्माने समेत आगे की कार्रवाई वक्फ बोर्ड की ओर से की जाएगी। वहीं, तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि यह भूमि आबादी की जमीन है, जिसका उपयोग ग्रामवासियों के रहने के लिए किया जाता है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
What's Your Reaction?

