Sambhal: 46 साल बाद खुले मंदिर में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक, भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- धरोहर की रक्षा के लिए आगे आए हिंदू समाज

सम्भल में 46 साल बाद खुले मंदिर में कांवड़ियों ने गंगाजल चढ़ाकर जलाभिषेक किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में

By INA News Desk
Aug 17, 2026 - 18:01
37 Views
Sambhal: 46 साल बाद खुले मंदिर में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक, भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- धरोहर की रक्षा के लिए आगे आए हिंदू समाज

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में 46 साल बाद खुले मंदिर में कांवड़ियों ने गंगाजल चढ़ाकर जलाभिषेक किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 100 से अधिक मोटरसाइकिलों पर सवार कांवड़िये ब्रजघाट गंगा घाट से जल लेकर मंदिर पहुंचे। यहां ‘हरिहर’ के नाम की कांवड़ चढ़ाई गई और विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया।

हरेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर प्रशासन के सहयोग से खुला है और यहां लगातार पूजा-पद्धति जारी रहे, इसी उद्देश्य से कांवड़ लेकर जलाभिषेक किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर कांवड़ चढ़ाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने हिंदू समाज से मंदिर को अपनी धरोहर बताते हुए इसकी रक्षा और पूजा-अर्चना के लिए लगातार यहां पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सैकड़ों कांवड़ियों ने उत्साह के साथ जलाभिषेक किया है और मंदिर की ऐतिहासिकता व आस्था से लोगों की गहरी भावनाएं जुड़ी हैं। वहीं योगी सरकार में कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए हरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में कांवड़ यात्रा के दौरान कई तरह की पाबंदियां लगाई जाती थीं, जबकि वर्तमान सरकार में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन के सेवा भाव की भी सराहना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

Also Click : Hapur: स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज में अभेद सुरक्षा घेरा, 4 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow