Ballia: बी.एस.पी का अस्तित्व समाप्त हो गया है, यह सोचना गलत है, बसपा के पास आज भी कैडर और संगठन की बहुत बड़ी ताकत साथ है- धनंजय सिंह पूर्व सांसद

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से है जहां, पूर्व सांसद धनंजय सिंह से जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि क्या

Aug 18, 2026 - 10:17
7 Views
Ballia: बी.एस.पी का अस्तित्व समाप्त हो गया है, यह सोचना गलत है, बसपा के पास आज भी कैडर और संगठन की बहुत बड़ी ताकत साथ है- धनंजय सिंह पूर्व सांसद
पूर्व सांसद धनंजय  सिंह।

Report- Syed Asif Hussain zaidi

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से है जहां, पूर्व सांसद धनंजय सिंह से जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि क्या बसपा के एकमात्र विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के निधन के बाद बसपा का अस्तित्व समाप्त हो गया है, तो अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि निसंदेह उमाशंकर सिंह का जाना पार्टी और क्षेत्र दोनों की क्षति हुई है, लेकिन उनके बेटे योगेश उमाशंकर सिंह अपने पिता की कमी कभी महसूस नहीं होने देंगे। मैं योगेश को व्यक्तिगत रूप से जानता हूँ, वे जनता की सेवा और अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में पूरी तरह सक्षम हैं।"

बसपा के घटते जनाधार और 'पार्टी में अब कुछ नहीं बचा' के बयानों पर  पूर्व सांसद ने कहा, "यह सोचना गलत है कि बीएसपी का अस्तित्व समाप्त हो गया है। बसपा के पास आज भी कैडर और संगठन की बहुत बड़ी ताकत मौजूद है। जरूरत इस बात की है कि पार्टी के नेताओं को अब बंद कमरों से बाहर निकलना होगा।" पार्टी के पुनरुत्थान का रास्ता बताते हुए धनंजय सिंह ने कहा कि बीएसपी नेताओं को पूरे उत्तर प्रदेश में जनसंपर्क यात्राएं निकालनी चाहिए। जब तक नेता जनता के बीच जाकर सीधे संवाद नहीं करेंगे, तब तक संगठन में जान नहीं आएगी। अगर बसपा नेता पूरे प्रदेश में यात्राएं करते हैं, तो पार्टी जरूर दोबारा मजबूती से खड़ी हो जाएगी। मौका था ,बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दिवंगत उमाशंकर सिंह के निधन के बाद शोक व्यक्त करने पूर्व सांसद धनंजय सिंह बलिया पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।

Also Read- Politicians React to Uma Shankar Singh Death: उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती, सीएम योगी और दिग्गजों ने जताया गहरा दुख, सोशल मीडिया पर उमड़ा श्रद्धांजलि का सैलाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow