Ballia: वाराणसी जोन की 30वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

वाराणसी जोन की “30 वीं अंतर जनपदीय वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026” का पुलिस अधीक्षक

Aug 18, 2026 - 10:27
5 Views
Ballia: वाराणसी जोन की 30वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट- सैय्यद आसिफ हुसैन जैदी.

वाराणसी जोन की “30 वीं अंतर जनपदीय वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026” का पुलिस अधीक्षक बलिया ने किया  भव्य उद्घाटन। पुलिस लाइन बलिया के परेड ग्राउन्ड के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह नें "30वीं अंतर जनपदीय वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर (पुरुष/महिला) एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026" का गरिमामयी एवं भव्य शुभारंभ किया।

समारोह की मुख्य विशेषताएं-

प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही विभिन्न जनपदों की पुरुष एवं महिला पुलिस खिलाड़ियों की टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए शानदार मार्च पास्ट किया। सभी संभ्रांत खिलाड़ियों को खेल को पूरी निष्पक्षता, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने कहा, "खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि पुलिस विभाग की व्यस्त दिनचर्या के बीच तनावमुक्ति और टीम भावना (Team Spirit) को विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। वाराणसी जोन की अंतर जनपदीय स्तर की यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है।" उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस बहुप्रतीक्षित क्लस्टर प्रतियोगिता में जनपद बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, सोनभद्र, भदोही, वाराणसी, चन्दौली की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 03 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए एथलेटिक्स (दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, हाफ एण्ड जम्प, शार्टपुट, हैमर तार गोला, जैवलिन थ्रो, डिसकस थ्रो, पोलवाल्ट, साइक्लिंग रेस व डिकैथनाल आदि) की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध और रेफरी व निर्णायकों की विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

उद्घाटन समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री मंजरी राव, प्रतिसार निरीक्षक बलिया राम बेलास सहित विभिन्न जनपदों से आए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित नागरिक और भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Also Click : Hapur: स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज में अभेद सुरक्षा घेरा, 4 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow