Hardoi: कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, बगल में सो रही थीं पत्नी और मासूम बेटी

थाना क्षेत्र के लमकन गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार सुबह युवक

Jul 29, 2026 - 17:47
39 Views
Hardoi: कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, बगल में सो रही थीं पत्नी और मासूम बेटी
कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, बगल में सो रही थीं पत्नी और मासूम बेटी

हरपालपुर। थाना क्षेत्र के लमकन गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार सुबह युवक का शव उसके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। चौंकाने वाली बात यह रही कि उसी कमरे में उसकी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी भी रातभर मौजूद थीं, लेकिन पत्नी का कहना है कि उन्हें रात में किसी तरह की कोई असामान्य गतिविधि का एहसास नहीं हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, लमकन गांव निवासी अवधेश का बड़ा बेटा 28 वर्षीय पिंटू कुमार खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वर्ष 2021 में उसकी शादी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली यशोदा से हुई थी। दोनों की तीन साल की बेटी प्रिया है और परिवार सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था।

छोटे भाई आकाश ने कमरे में जाकर देखा तो पिंटू बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा था परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात पिंटू ने घर के सभी सदस्यों के साथ भोजन किया। इसके बाद वह अपने कमरे में आराम करने चला गया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी बेटी को लेकर कमरे में पहुंच गई। परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में सो गए।बुधवार सुबह जब घर के सभी लोग जाग गए और काफी देर तक पिंटू बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई। छोटे भाई आकाश ने कमरे में जाकर देखा तो पिंटू बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा था। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान पत्नी ने पुलिस और परिजनों को बताया कि रात में उन्हें किसी भी तरह की घटना का पता नहीं चला और सुबह होने पर ही मामले की जानकारी हुई।पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि परिवार गहरे सदमे में है।

Also Read- Hardoi: अहिरोरी को मिली बड़ी सौगात: ग्राम पंचायत में बनेगा आधुनिक पंचायत उत्सव भवन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow