Hardoi: रात में फोन आने के बाद घर से निकला युवक, सुबह संदिग्ध हालात में मिला शव
थाना क्षेत्र अंतर्गत टुमुर्की गांव के पास रविवार देर रात एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप
मझिला। थाना क्षेत्र अंतर्गत टुमुर्की गांव के पास रविवार देर रात एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दौलतपुर गांव निवासी तहजीब उर्फ बबलू (26) पुत्र स्व. मुजीब के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, बबलू गांव में ही आटा-चावल पिसाई की चक्की चलाता था और परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। मृतक के चाचा ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे तक बबलू घर पर ही था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिसके बाद वह घर से निकल गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।सोमवार सुबह करीब 4 बजे राहगीरों ने टुमुर्की गांव के पास शव पड़ा होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 व मझिला थाना पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (सर्किल शाहाबाद) और मझिला थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
What's Your Reaction?




