Sambhal News: ‘सेव इंडिया, सेव शरीया’ कैंपेन पर सांसद बर्क का बड़ा बयान, बोले- शरीयत बचाएंगे तो मुल्क भी बचाना होगा

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से 17 सितंबर से प्रस्तावित ‘सेव इंडिया, सेव शरीया’ कैंपेन को लेकर सपा सांसद

By INA News Desk
Sep 8, 2026 - 12:34
12 Views
Sambhal News: ‘सेव इंडिया, सेव शरीया’ कैंपेन पर सांसद बर्क का बड़ा बयान, बोले- शरीयत बचाएंगे तो मुल्क भी बचाना होगा
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से 17 सितंबर से प्रस्तावित ‘सेव इंडिया, सेव शरीया’ कैंपेन को लेकर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बड़ा बयान दिया है। कैंपेन में UCC, मस्जिद-दरगाहों से जुड़े विवाद और वंदे मातरम समेत विभिन्न मुद्दों को उठाए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि पार्टी इस अभियान को किस तरह समर्थन देगी, इसका फैसला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।

हालांकि, बर्क ने ‘सेव शरीया, सेव इंडिया’ नारे का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर शरीयत को बचाना है तो देश को भी बचाना होगा। उनके मुताबिक भारत तभी स्वस्थ और विकसित देश कहलाएगा, जब सभी समुदायों और बिरादरियों के अधिकार संविधान के अनुसार सुरक्षित रहें। सांसद ने धार्मिक आजादी को संविधान की ओर से दिया गया अधिकार बताते हुए कहा कि सरकार या पुलिस-प्रशासन को लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता में दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ मुस्लिम समाज की नहीं, बल्कि पूरे देश और सभी समुदायों के अधिकारों की बात कर रहे हैं। बर्क ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की तरक्की के लिए रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार, नौकरियों, बेहतर शिक्षा और पेपर लीक रोकने जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शरीयत को लेकर हो रहे कथित हमलों का वे विरोध करते हैं और मुस्लिम समाज समेत सभी समुदायों के अधिकार सुरक्षित रखने की मांग करते हैं।

Also Read- Mirzapur The Movie: सेंसर बोर्ड से फिल्म को मिला 'A' सर्टिफिकेट, 3 घंटे 17 मिनट का होगा कालीन भैया और गुड्डू का भौकाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow