Sambhal Politics: 2027 में AIMIM के बिना नहीं बनेगी सरकार, चौधरी मुशीर खां का सपा पर तीखा हमला
समाजवादी पार्टी विधायक नवाब इकबाल महमूद द्वारा एआईएमआईएम को भाजपा की ‘बी टीम’ बताए जाने के बाद सियासी बयानबाजी
उवैस दानिश, सम्भल
समाजवादी पार्टी विधायक नवाब इकबाल महमूद द्वारा एआईएमआईएम को भाजपा की ‘बी टीम’ बताए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। AIMIM के वरिष्ठ नेता चौधरी मुशीर खां ने विधायक के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बयान उनके डर और खौफ को दिखाता है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में सम्भल से AIMIM जीत का परचम लहराएगी।
चौधरी मुशीर खां ने कहा कि उनकी पार्टी हर उस मुद्दे पर आवाज उठाती है, जहां मुस्लिम, कमजोर और दलितों के साथ ज्यादती होती है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कई मामलों में कार्रवाई के बावजूद अखिलेश यादव की ओर से पर्याप्त विरोध नहीं किया गया। इकबाल महमूद के ‘मेरे आगे कोई नहीं’ वाले बयान पर मुशीर खां ने कहा कि ‘आपसे आगे अल्लाह है’ और किसी को घमंड में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने विधायक के 35 साल के राजनीतिक कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सम्भल में रोडवेज, अस्पताल और जिला मुख्यालय जैसे मुद्दों पर अपेक्षित काम नहीं हुआ। AIMIM पर मुस्लिम बहुल सीटों पर ही चुनाव लड़ने के आरोप पर उन्होंने कहा कि पार्टी वहीं चुनाव लड़ेगी, जहां उसका वोट और जनाधार है। उन्होंने दावा किया कि बहराइच से सम्भल तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में AIMIM 2027 में बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरेगी। 24 नवंबर की हिंसा का जिक्र करते हुए मुशीर खां ने दावा किया कि AIMIM कार्यकर्ता और चेयरमैन पीड़ितों के बीच पहुंचे और कानूनी मदद की कोशिश की। उन्होंने विधायक पर अपने बेटे को लेकर भी गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए। अंत में उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने आदेश दिया और सम्भल की जनता ने साथ दिया तो 2027 में जनता जवाब देगी।
What's Your Reaction?







