Ballia Crime News: बलिया के उभांव में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर युवक की हत्या; तीन टीमें गठित
उभांव थाना क्षेत्र के कैथी शंकरपुर मटिया मोड़ पर रविवार की रात एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसी गांव के युवकों
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के कैथी शंकरपुर मटिया मोड़ पर रविवार की रात एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसी गांव के युवकों ने उमेश चौरसिया (35) को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। घटना रात करीब 8 बजे की है। परिजनों के मुताबिक उमेश का गांव के ही विपिन और उसके साथियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और आरोपियों ने उमेश के सिर पर लाठी से वार कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे सीएचसी उभांव लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भतीजे ने दी तहरीर - मृतक के भतीजे चंदन ने पुलिस को बताया कि विपिन और उसके दोस्तों ने चाचा पर हमला किया है। तहरीर के आधार पर उभांव थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे अफसर, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य - घटना की सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी उत्तरी समेत सभी उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 विशेष टीमें गठित की हैं। एएसपी उत्तरी ने बताया कि गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
What's Your Reaction?







