Sitapur : मछरेहटा पुलिस और एसओजी को बड़ी कामयाबी, पांच शातिर चोरों को कार, अवैध हथियार और लाखों के जेवरात के साथ दबोचा

पुलिस गिरफ्त में आए शातिर चोरों की पहचान महोली के छींकेताल निवासी सुनील, खैराबाद के सरफापुर निवासी लालता, मिश्रिख के दुग्गापुरवा निवासी बनवारी, रामकोट के मधवापुर निवासी बल्लू और मछरेहटा के हरिपालपुर निवासी गुड्डू उर्फ खत्रीय के रूप में हुई है।

Jun 26, 2026 - 22:19
 0  3
Sitapur : मछरेहटा पुलिस और एसओजी को बड़ी कामयाबी, पांच शातिर चोरों को कार, अवैध हथियार और लाखों के जेवरात के साथ दबोचा
Sitapur : मछरेहटा पुलिस और एसओजी को बड़ी कामयाबी, पांच शातिर चोरों को कार, अवैध हथियार और लाखों के जेवरात के साथ दबोचा

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मछरेहटा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लाखों रुपये की नकदी, भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने, अवैध तमंचे, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली कार और चोरी करने के औजार बरामद हुए हैं। पुलिस टीम ने तड़के परसदा-शुक्लापुर रोड पर स्थित गौशाला के पीछे घेराबंदी कर एक सफेद रंग की कार को रोका और उसमें सवार पांचों बदमाशों को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कुछ समय पहले मछरेहटा क्षेत्र के भिठौरा गांव में एक घर का चैनल गेट और ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने का जुर्म कबूल किया।

पुलिस गिरफ्त में आए शातिर चोरों की पहचान महोली के छींकेताल निवासी सुनील, खैराबाद के सरफापुर निवासी लालता, मिश्रिख के दुग्गापुरवा निवासी बनवारी, रामकोट के मधवापुर निवासी बल्लू और मछरेहटा के हरिपालपुर निवासी गुड्डू उर्फ खत्रीय के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लगभग 1.98 लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन, दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, सब्बल और हथौड़ी बरामद की है। बरामद हुए चोरी के माल की पहचान पीड़ित परिवार द्वारा कर ली गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी लालता और बनवारी ने हरगांव क्षेत्र में करीब दो महीने पहले एक जनरल स्टोर का शटर काटकर चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट और माल बरामदगी की धाराएं बढ़ाते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई और बरामदगी की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों में से बनवारी, लालता और बल्लू शातिर अपराधी हैं, जिन पर पहले से ही लूट, डकैती, चोरी और गैंगस्टर एक्ट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं।

Also Click : Sambhal : सम्भल में जमानत पर छूटे युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत, परिजनों ने लगाया अपहरण और हत्या का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow