Sitapur : पीएसी जवान से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी, सीतापुर के रामकोट में चार के खिलाफ शिकायत दर्ज

आरोप है कि इन दबंगों ने हनुमंत लाल के साथ बदसलूकी करते हुए उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जेब में रखे करीब आठ हजार रुपये नकद जबरन छीन लिए। जब पीड़ित ने इस लूट का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा, गाली-गलौज की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

Jun 26, 2026 - 22:16
 0  3
Sitapur : पीएसी जवान से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी, सीतापुर के रामकोट में चार के खिलाफ शिकायत दर्ज
Sitapur : पीएसी जवान से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी, सीतापुर के रामकोट में चार के खिलाफ शिकायत दर्ज

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक पीएसी जवान के साथ मारपीट करने और उनसे मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन सहित नकदी छीनने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात में थाने पर लिखित शिकायती पत्र देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रामकोट थाना क्षेत्र के चौबे नेवादा गांव के रहने वाले हनुमंत लाल पुत्र परागी, 32 बटालियन पीएसी में रसोइया (कुक मैन) के पद पर तैनात हैं। पीड़ित जवान छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए हुए थे। छुट्टी पूरी होने के बाद जब वह वापस लखनऊ ड्यूटी पर जाने के लिए निकले, तभी विलरिया समर के पास गांव के ही विपक्षी छोटकन्न पुत्र जलवे, मुन्नालाल पुत्र छोटकन्न, शैलेंद्र पुत्र गुड्डू और उनके साथ मौजूद एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रास्ते में जबरन रोक लिया। आरोप है कि इन दबंगों ने हनुमंत लाल के साथ बदसलूकी करते हुए उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जेब में रखे करीब आठ हजार रुपये नकद जबरन छीन लिए। जब पीड़ित ने इस लूट का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा, गाली-गलौज की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर रामकोट थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Also Click : Sambhal : सम्भल में जमानत पर छूटे युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत, परिजनों ने लगाया अपहरण और हत्या का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow