Sitapur : खैराबाद में अकीदत के साथ निकाला गया मुहर्रम का जुलूस, हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की दिखी अनूठी मिसाल
खैराबाद नगर के अलग-अलग मोहल्लों से पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरा माहौल "या हुसैन" की सदाओं से गमगीन रहा और विभिन्न रास्तों से होते हुए ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में खैराबाद नगर और पास के रहीमाबाद गांव में मुहर्रम की दसवीं तारीख का पारंपरिक जुलूस पूरी अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मातम और नौहाख्वानी कर शहादत को याद किया। खैराबाद नगर के अलग-अलग मोहल्लों से पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरा माहौल "या हुसैन" की सदाओं से गमगीन रहा और विभिन्न रास्तों से होते हुए ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
खैराबाद ब्लॉक के रहीमाबाद गांव में भी दसवीं का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया, जिसमें बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गांव में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का बहुत सुंदर नजारा देखने को मिला। हिन्दू समुदाय के लोगों ने जुलूस का स्वागत करते हुए जगह-जगह अकीदतमंदों के लिए पानी और शरबत के स्टाल लगाए। साथ ही बुजुर्गों की मदद कर समाज में एकता और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा और बड़े अधिकारी लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए रहे।
Also Click : Sambhal : सम्भल में जमानत पर छूटे युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत, परिजनों ने लगाया अपहरण और हत्या का आरोप
What's Your Reaction?




