Sambhal News: सम्भल में कांग्रेस का कमबैक! आरिफ तुर्की की अगुवाई में पार्टी में नई जान, बढ़ती सक्रियता से बदले सियासी समीकरण

सम्भल की सियासत में कांग्रेस एक बार फिर अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी

By INA News Desk
Sep 9, 2026 - 17:35
3 Views
Sambhal News: सम्भल में कांग्रेस का कमबैक! आरिफ तुर्की की अगुवाई में पार्टी में नई जान, बढ़ती सक्रियता से बदले सियासी समीकरण

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल की सियासत में कांग्रेस एक बार फिर अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद आरिफ तुर्की पार्टी संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने में जुटे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियां बढ़ी हैं और पार्टी लगातार जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी का फोकस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने पर है। यही वजह है कि सम्भल की सियासत में कांग्रेस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों की नजर अब इस बात पर है कि कांग्रेस अपनी बढ़ती सक्रियता को कितने बड़े जनसमर्थन में बदल पाती है। अगर पार्टी संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने में सफल रहती है, तो आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरे दलों के वोट समीकरण को प्रभावित कर सकती है। हालांकि चुनावी मैदान में असली तस्वीर नतीजों के बाद ही साफ होगी। फिलहाल आरिफ तुर्की की अगुवाई में कांग्रेस का बढ़ता उत्साह सम्भल की राजनीति में नई चर्चा जरूर पैदा कर रहा है। अब सवाल यही है क्या कांग्रेस इस बार सम्भल में बड़ा सियासी उलटफेर करने की स्थिति में पहुंच पाएगी?

Also Read- Mirzapur The Movie: सेंसर बोर्ड से फिल्म को मिला 'A' सर्टिफिकेट, 3 घंटे 17 मिनट का होगा कालीन भैया और गुड्डू का भौकाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow