Sambhal News: सम्भल में अवैध स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, कच्चे-छप्पर वाले भवन में पढ़ रहे थे बच्चे

सम्भल में बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बहजोई ब्लॉक के गांव

By INA News Desk
Sep 9, 2026 - 17:44
3 Views
Sambhal News: सम्भल में अवैध स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, कच्चे-छप्पर वाले भवन में पढ़ रहे थे बच्चे
अलका शर्मा, BSA

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बहजोई ब्लॉक के गांव आनंदपुर में विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो अवैध स्कूलों का संचालन बंद करा दिया। छापेमारी के दौरान स्कूलों की हालत देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। बच्चों को कच्चे और असुरक्षित भवन, यहां तक कि छप्परनुमा परिसर में पढ़ाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि बेसिक शिक्षा विभाग की टीम जब दोनों स्कूलों की जांच करने पहुंची तो वहां बिना मान्यता के स्कूल संचालित होते मिले। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों स्कूलों को बंद करा दिया। कार्रवाई का विरोध करते हुए भवन मालिक ने कथित तौर पर टीम के साथ अभद्रता और धमकी देने की कोशिश की। मामला बढ़ने पर इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। जानकारी मिलते ही बीएसए भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया। वहीं, भवन मालिक की कथित अभद्रता और धमकी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए बिना मान्यता के स्कूल इतने समय से कैसे संचालित हो रहे थे? अब विभाग की कार्रवाई के बाद ऐसे अन्य स्कूलों पर भी शिकंजा कसने की उम्मीद है।

Also Read- Mirzapur The Movie: सेंसर बोर्ड से फिल्म को मिला 'A' सर्टिफिकेट, 3 घंटे 17 मिनट का होगा कालीन भैया और गुड्डू का भौकाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow