Crime News Hardoi: बैंक मित्र का सनसनीखेज कारनामा- मैनेजर की मिलीभगत से लाभार्थी का 1.97 लाख का लोन अपने खाते में कराया ट्रांसफर, गिरफ्तार
क्षेत्र में बैंक मित्र द्वारा लोन की रकम में हेराफेरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इंडियन बैंक शाखा
अरवल। क्षेत्र में बैंक मित्र द्वारा लोन की रकम में हेराफेरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इंडियन बैंक शाखा हरपालपुर के बैंक मित्र ने बैंक मैनेजर की कथित मिलीभगत से एक महिला लाभार्थी के लोन का पैसा बिना उसकी सहमति के ट्रांसफर करवा लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बैंक मित्र को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
ग्राम पूरा अत्ता निवासी बैंक मित्र पंकज पुत्र गिरीश चंद्र ने ग्राम किर्तियापुर निवासी प्रांशी देवी पुत्री अवनीश कुमार का इंडियन बैंक शाखा हरपालपुर से लोन मंजूर कराया था। लोन स्वीकृत होने के बाद आरोपी ने धोखाधड़ी करते हुए विड्रॉल के माध्यम से 1,97,000 रुपये की पूरी रकम पीड़िता की बिना सहमति के अपने भाई के खाते में ट्रांसफर कर ली।
पुराने मामले को दबाने के लिए की नई धोखाधड़ी
जांच में सामने आया कि पंकज ने इससे पहले भी गांव के ही कोटेदार अवधेश कुमार की पत्नी सुनीता देवी के नाम पर इसी तरह लोन मंजूर कराकर पैसा निकाल लिया था। कोटेदार लगातार पंकज से अपने पैसे वापस मांग रहा था। इस दबाव से बचने के लिए आरोपी ने प्रांशी देवी के खाते से उड़ाई गई रकम को सीधे कोटेदार की पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिया ताकि पुराना मामला रफा-दफा किया जा सके।
जांच और कार्रवाई
धोखाधड़ी का पता चलते ही पीड़िता ने अरवल थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया: पीड़ित पक्ष से प्रार्थना पत्र मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बैंक मित्र पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बैंक अधिकारियों और मैनेजर की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?







