Hardoi: मंदिर में मनोकामना के नाम पर महिला से जेवर ठगने वाला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

थाना टड़ियावां पुलिस ने महिला को झांसे में लेकर उसके जेवरात हड़पने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस

Jun 5, 2026 - 19:10
25 Views
Hardoi: मंदिर में मनोकामना के नाम पर महिला से जेवर ठगने वाला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार
मंदिर में मनोकामना के नाम पर महिला से जेवर ठगने वाला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

हरदोई। थाना टड़ियावां पुलिस ने महिला को झांसे में लेकर उसके जेवरात हड़पने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जेवरात, नकदी और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 3 जून 2026 को ग्राम नारे निवासी कियारी ने थाना टड़ियावां में तहरीर देकर बताया था कि 31 मई को वह अपने घर से सिकंदरपुर जा रही थीं। इटौली चौराहे से उन्होंने एक ई-रिक्शा में सवारी की। रास्ते में चालक उन्हें सिकंदरपुर छोड़ने के बजाय गोपामऊ मार्ग स्थित एक मंदिर में ले गया और कहा कि मंदिर में जेवर चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

आरोपी की बातों में आकर महिला ने अपने पहने हुए जेवर उतारकर उसे दे दिए। इसके बाद ई-रिक्शा चालक जेवर लेकर मौके से फरार हो गया। मामले में थाना टड़ियावां में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी विनय तिवारी पुत्र नरेश तिवारी निवासी टड़ियावां, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक नाक का फूल, कान के टॉप्स, एक जंजीर, 400 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक व्यास यादव, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश, कांस्टेबल दिलीप कुमार एवं आरक्षी रोहित कुमार शामिल रहे।

Also Read- चुनावी होड़ में आय से अधिक खर्च करने की मची होड़, 21 क्षेत्रीय पार्टियों का व्यय उनकी कुल कमाई से काफी आगे निकला, कई बड़े चेहरे शामिल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow