Hardoi: विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला गंगा समिति, हरदोई के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनता इंटर कॉलेज, परसौली (सांडी) में

Jun 5, 2026 - 18:53
40 Views
Hardoi: विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हरदोई। जिला गंगा समिति, हरदोई के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनता इंटर कॉलेज, परसौली (सांडी) में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पौधरोपण, जनजागरूकता रैली, विचार गोष्ठी, रंगोली संदेश, पर्यावरण शपथ तथा गंगा सेवकों के सम्मान सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष पाण्डेय, क्षेत्रीय संयोजक, अवध क्षेत्र नमामि गंगे तथा विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर अपनी भूमिका निभा रहे हैं, उससे यह विश्वास मजबूत होता है कि आने वाला समय पर्यावरण के लिए बेहतर होगा। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह ने राजस्थान के पिपलांत्री गांव का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वहां बेटियों के जन्म पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की अनूठी परंपरा की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आकर सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अश्वनी कुमार मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण के आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों एवं अतिथियों को नमामि गंगे की प्रिंटेड टी-शर्ट, कैप एवं बैग वितरित किए गए। वहीं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गंगा योद्धा कैलाश चंद्र, गंगा सेवक जितेंद्र कुमार, अर्चना सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Also Read- चुनावी होड़ में आय से अधिक खर्च करने की मची होड़, 21 क्षेत्रीय पार्टियों का व्यय उनकी कुल कमाई से काफी आगे निकला, कई बड़े चेहरे शामिल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow