Hardoi: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को टड़ियावां पुलिस ने दबोचा

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टड़ियावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर

By INA News Desk
Jun 5, 2026 - 19:19
54 Views
Hardoi: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को टड़ियावां पुलिस ने दबोचा
25 हजार के इनामी गैंगस्टर को टड़ियावां पुलिस ने दबोचा

हरदोई। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टड़ियावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा पुरस्कार घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 001/2026 में वांछित आरोपी उत्तम पुत्र सुंदर उर्फ सुरेंद्र निवासी ग्राम अंटवा, थाना बघौली, जनपद हरदोई लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना टड़ियावां पुलिस ने सीतापुर रोड स्थित गौराटांडा मेडिकल कॉलेज के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने सहित अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को थाना टड़ियावां प्रभारी निरीक्षक इफ्तियार हुसैन के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्रांत गौतम, कांस्टेबल दिलीप कुमार, विकास तिवारी, ओमप्रकाश मौर्य तथा आरक्षी अश्वनी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow