विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत

By INA News Desk
Jun 5, 2026 - 18:34
31 Views
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Hardoi: 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आज भाजपा जिला कार्यालय के निकट स्थित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेरित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का अद्भुत संगम है। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का भी संकल्प है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि केवल वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री सतेन्द्र राजपूत, जिला मंत्री सत्यम शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर एड, सह कार्यालय मंत्री अर्जुन चंदेल, छोटू सिंह गुड्डन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ हुआ

Also Read- Hardoi: विश्व पर्यावरण दिवस पर कुबेर लाल जन सेवा संस्थान ने दिया हरियाली का संदेश, किया पौधरोपण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow