Hardoi: मानसिक तनाव एवं आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम हेतु श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

कमलेश्वर फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्था कुबेर लाल जनसेवा संस्थान द्वारा जनकल्याण एवं सामाजिक जागरूकता के

Jun 5, 2026 - 18:23
 0  8
Hardoi: मानसिक तनाव एवं आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम हेतु श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन
मानसिक तनाव एवं आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम हेतु श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

हरदोई। कमलेश्वर फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्था कुबेर लाल जनसेवा संस्थान द्वारा जनकल्याण एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से दिनांक 21 जून 2026 से 27 जून 2026 तक वैभव लॉन, हरदोई में प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के सदस्यों द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित घटनाओं एवं सामाजिक परिस्थितियों का अध्ययन करने पर यह तथ्य सामने आया कि जनपद हरदोई सहित समाज के विभिन्न वर्गों में आत्महत्या, मानसिक तनाव, घबराहट, उच्च रक्तचाप, पारिवारिक विघटन, सामाजिक संघर्ष तथा नशे की प्रवृत्तियों में निरंतर वृद्धि हो रही है। किशोर, युवा, विद्यार्थी, नौकरीपेशा, व्यवसायी, बेरोजगार, महिलाएं एवं पुरुष सभी किसी न किसी रूप में इन समस्याओं से प्रभावित हो रहे हैं।

संस्था द्वारा किए गए अध्ययन एवं शोध के आधार पर यह निष्कर्ष प्राप्त हुआ कि उचित परामर्श (काउंसलिंग) एवं सकारात्मक मार्गदर्शन के माध्यम से इन समस्याओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। साथ ही भक्ति, अध्यात्म एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए रुचिपूर्ण ढंग से प्रदान की गई परामर्श सेवाएं अधिक प्रभावी एवं लाभकारी सिद्ध होती हैं।

इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए संस्था द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचिका एवं परामर्शदाता पूज्या श्री राधा प्रिया जी के श्रीमुख से संपन्न होगा। श्री राधा प्रिया जी आध्यात्मिक एवं परामर्श सेवा के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य कर रही हैं। उनके सानिध्य में आयोजित यह कथा केवल आध्यात्मिक यात्रा ही नहीं होगी, बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक हीलिंग का भी एक सशक्त माध्यम बनेगी। कार्यक्रम के प्रथम दिवस 21 जून 2026 को प्रातः 7:00 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए वैभव लॉन में सम्पन्न होगी।.

कमलेश्वर फाउंडेशन एवं कुबेरलाल जन सेवा संस्थान ने जनपदवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के इस अभियान का सहभागी बनने का आग्रह किया है।

कमलेश्वर फाउंडेशन की सचिव अमिता मिश्रा "मीतू" ने बताया कि आज के समय में इस तनाव पूर्ण वातावरण में लोगों को तनाव मुक्त करने का सबसे बेहतर माध्यम अध्यात्म है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हीलिंग देना भी है। अध्यात्म के साथ साथ उनके तनाव को कैसे कम किया जा सकता है। इसके लिए ये कमलेश्वर फाउंडेशन का एवं कुबेरलाल जनसेवा संस्थान का एक प्रयास है।

कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी ने बताया कि भागवत कथा के द्वारा आज की पीढ़ी को अपने देश की संस्कृति और संस्कारों से पुनः जोड़ा जा सकेगा ।इससे एक मजबूत समाज की स्थापना करने में सहायता मिलेगी।

पोस्टर विमोचन में विधायक प्रभाष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगरपालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा ,"मधुर" , डॉ सीपी कटियार, निरमा देवी , डॉ चित्रा मिश्रा , विजय लक्ष्मी सिंह, अमिताभ शुक्ला "मोनू" , संजीव मिश्रा, अमिताभ शुक्ला,पंकज अवस्थी , सचिन मिश्रा, अभिषेक गुप्ता , सुमन सिंह, प्रशांत गुप्ता नितिन , काजल गुप्ता, सुमित श्रीवास्तव , वंदना सिंह, शांतनु सिंह ,मोबीन अहमद सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: विश्व पर्यावरण दिवस पर कुबेर लाल जन सेवा संस्थान ने दिया हरियाली का संदेश, किया पौधरोपण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।