संडीला पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1 लाख के चार इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, लंबा आपराधिक इतिहास उजागर।

हरदोई जिले की संडीला पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना संडीला पुलिस

May 14, 2026 - 19:38
19 Views
संडीला पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1 लाख के चार इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, लंबा आपराधिक इतिहास उजागर।

मुकेश सिंह
संडीला / हरदोई।

हरदोई जिले की संडीला पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना संडीला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार शातिर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके आपराधिक नेटवर्क और कई गंभीर मामलों का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अशरफ अली, आलम अली, असद अली उर्फ इशायत अली तथा इशरत अली उर्फ छंगा निवासी ग्राम जहेदीपुर थाना मथोगंज जनपद हरदोई के रूप में हुई है। बताया गया कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि अशरफ अली के खिलाफ थाना मथोगंज, कछौना, बेहटा गोकुल और संडीला में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आलम अली पर बीएनएस की धारा 317, 303, 305 सहित गैंगस्टर एक्ट के कई मामले पंजीकृत हैं। असद अली उर्फ इशायत अली के खिलाफ भी चोरी, गैंगस्टर एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े कई मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। इसके अलावा इशरत अली उर्फ छंगा पर गोवध निवारण अधिनियम, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार पंकज, उपनिरीक्षक मुकेश कठेरिया, प्रभु नारायण पाल, रजत त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, दिवाकर मिश्रा, राजेश कुमार समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi : हरदोई में जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow