Saharanpur: हाई अलर्ट पर सहारनपुर: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, जिलेभर में कड़ी निगरानी।

ज़िले में कानून व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है डीएम अरविन्द कुमार चौहान और

May 14, 2026 - 19:56
28 Views
Saharanpur: हाई अलर्ट पर सहारनपुर: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, जिलेभर में कड़ी निगरानी।
सहारनपुर में हाई अलर्ट- डीएम अरविन्द कुमार चौहान और एसएसपी अभिनन्दन खुद उतरे सड़कों पर।

सहारनपुर: ज़िले में कानून व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है डीएम अरविन्द कुमार चौहान और एसएसपी अभिनन्दन ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए भारी पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च और गश्त की घंटाघर चौराहे समेत संवेदनशील इलाकों में दोनों अधिकारियों की मौजूदगी ने साफ संदेश दे दिया कि सहारनपुर में माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में जातीय संघर्ष भड़काने की साजिश का पर्दाफाश करने के बाद प्रशासन और अधिक सतर्क हो गया है डीएम अरविन्द चौहान और एसएसपी अभिनन्दन की रणनीतिक सूझबूझ और सख्त कार्रवाई ने अराजकतत्वों के मंसूबों पर पानी फेर दिया पूरे जिले में जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और लगातार गश्त की जा रही है प्रशासन का यह सख्त और निर्णायक रवैया केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं, बल्कि यह संदेश भी है कि सहारनपुर में शांति, सौहार्द और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है। 

Also Read- बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ राज्यसभा का गणित भी बदला: बीजेपी की प्रचंड जीत से उच्च सदन में बढ़ेगा प्रभाव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow