Sambhal: हज़रत जुनैद शाह मियां के उर्स में उमड़ा आस्था का सैलाब, चादर पोशी कर मुल्क में अमन-शांति की मांगी दुआ। 

सम्भल में हज़रत जुनैद शाह मियां (रहमतुल्लाह अलैह) के सालाना चार रोज़ा उर्स मुबारक के मौके पर आस्था और अकीदत का अद्भुत

May 14, 2026 - 20:01
38 Views
Sambhal: हज़रत जुनैद शाह मियां के उर्स में उमड़ा आस्था का सैलाब, चादर पोशी कर मुल्क में अमन-शांति की मांगी दुआ। 
हज़रत जुनैद शाह मियां के उर्स में उमड़ा आस्था का सैलाब, चादर पोशी कर मुल्क में अमन-शांति की मांगी दुआ। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में हज़रत जुनैद शाह मियां (रहमतुल्लाह अलैह) के सालाना चार रोज़ा उर्स मुबारक के मौके पर आस्था और अकीदत का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। दरगाह मियां मीरन शाह से लेकर हज़रत जुनैद शाह मियां की दरगाह तक चादरपोशी का कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पहुंचकर चादर पेश की और बुजुर्गाने-दीन से दुआएं मांगीं।

उत्तर प्रदेश सरकार के नामित सभासद सय्यद शान अली ने बताया कि वह हर साल यहां चादरपोशी में शामिल होते हैं और बुजुर्गों की दरगाह से दुआएं लेने आते हैं। उन्होंने कहा कि दरगाह पर मुल्क की अमन-ओ-अमान, भाईचारे, तरक्की और पूरी दुनिया में शांति के लिए विशेष दुआ की गई। उन्होंने कहा कि इन बुजुर्गों की दुआ से लोगों की मुरादें पूरी होती हैं और यही वजह है कि दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। वहीं खादिम फरजंद अली वारसी ने बताया कि उनके निवास से निकली चादर दरगाह तक पहुंची, जहां अकीदतमंदों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। गुलामाने साबरी कमेटी (रजिस्टर्ड) की ओर से आयोजित इस उर्स में मेहमानों को पगड़ियां पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ कर तबर्रुक बांटा गया।

Also Read- जनमत का अपमान हुआ तो खाली हो जाएंगी विधानसभा की सीटें, विजय ने 'द्रविड़ किलों' को हिलाकर रख दिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow