Sambhal: दादा मियां के मजार पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अख्तर हुसैन मियां का सालाना उर्स। 

कोतवाली सम्भल क्षेत्र के मौहल्ला चौधरी सराय स्थित अख्तर हुसैन मियां की मजार पर गुरुवार को उनका सालाना एकदिवसीय उर्स अकीदत और अमन-ओ-शांति

By INA News Desk
Jan 8, 2026 - 18:30
150 Views
Sambhal: दादा मियां के मजार पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अख्तर हुसैन मियां का सालाना उर्स। 
दादा मियां के मजार पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अख्तर हुसैन मियां का सालाना उर्स। 
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल 

कोतवाली सम्भल क्षेत्र के मौहल्ला चौधरी सराय स्थित अख्तर हुसैन मियां की मजार पर गुरुवार को उनका सालाना एकदिवसीय उर्स अकीदत और अमन-ओ-शांति के माहौल में संपन्न हुआ। उर्स का आयोजन सज्जादा नशीन सुल्तान मियां की देखरेख में किया गया, जिसमें लगभग सैकड़ों अकीदतमंदों ने शिरकत की। कार्यक्रम सुबह शुरू होकर दोपहर बाद तक चला।

उर्स की शुरुआत कुरान ख्वानी के साथ हुई, जिसमें अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद कव्वाली का आयोजन किया गया। कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दोपहर को कुल शरीफ का आयोजन किया गया, जिसमें देश और सम्भल में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई गई। दुआ के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने का संदेश दिया। कुल शरीफ के बाद लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अकीदतमंदों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। उर्स कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समापन पर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

Also Read- Rae Bareli : रायबरेली के परिषदीय विद्यालयों में तीन हजार बच्चों को अब तक नहीं मिली डीबीटी की राशि, आधार सीडिंग की कमी से लटकी प्रक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement