Barabanki : समाजवादी पार्टी ने एसआईआर फार्म 7 के दुरुपयोग का लगाया आरोप, हेल्पलाइन नंबर जारी

उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि फार्म 7 के डाउनलोडेड फॉर्म की सत्यापन वैकल्पिक व्यवस्था हो, हर फॉर्म पर नंबरिंग और होलोग्राम हो। अब तक जमा फार्म निरस्त किए जाएं, हस्ताक्षरों

Feb 4, 2026 - 23:52
28 Views
Barabanki : समाजवादी पार्टी ने एसआईआर फार्म 7 के दुरुपयोग का लगाया आरोप, हेल्पलाइन नंबर जारी
Barabanki : समाजवादी पार्टी ने एसआईआर फार्म 7 के दुरुपयोग का लगाया आरोप, हेल्पलाइन नंबर जारी

बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में फार्म 7 के जरिए पात्र मतदाताओं के वोट फर्जी तरीके से कटवाने की कोशिश हो रही है। विशेष रूप से पीडीए और अल्पसंख्यक मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। फार्म 7 के दुरुपयोग की शिकायतें पूरे प्रदेश से आ रही हैं।

गोप ने आरोप लगाया कि भाजपा इस साजिश में शामिल है। मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली की तैयारी हो रही है। चुनाव आयोग को लिखित शिकायतें दी गई हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव से कुछ लोग घबरा गए हैं।

उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि फार्म 7 के डाउनलोडेड फॉर्म की सत्यापन वैकल्पिक व्यवस्था हो, हर फॉर्म पर नंबरिंग और होलोग्राम हो। अब तक जमा फार्म निरस्त किए जाएं, हस्ताक्षरों की न्यायिक जांच हो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से घपलेबाजी पकड़ी जाए, सीसीटीवी फुटेज निकाली जाए। दोषियों पर एफआईआर और धारा 420 का मुकदमा चलाया जाए।

गोप ने मुख्य चुनाव अधिकारी पर सवाल उठाया कि वे शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि बीएलओ हताश हैं और भाजपा ने बीएलओ के नाम वोटर लिस्ट से काटने की सूची भेज दी है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सपा सड़कों पर उतरेगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9839204142 जारी किया गया है। जहां लोग रंगे हाथों पकड़े जाने की जानकारी दे सकते हैं।

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवाई, सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, राम मगन रावत, पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू, प्रदेश प्रवक्ता फैजान किदवाई, जिला महासचिव हिमांशु यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow