Barabanki : महिला नेता सुनीता कश्यप की हत्या का खुलासा, साथ रहने वाला युवक राज मिश्रा गिरफ्तार
पुलिस ने 48 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सुनीता पहले से विवाहित थीं और उनके बच्चे भी हैं। पति से अलग होने के बाद राज मिश्रा के साथ रह रही थीं। सुनीता राज मिश्रा पर ल
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन अवध गुट की महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। सुनीता पति से अलग होकर हत्यारे राज मिश्रा के साथ रह रही थी।
सोमवार सुबह गदिया मजरे खजूरगांव नहर पटरी पर एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव मिला था। बाद में शव की पहचान असंद्रा थाना क्षेत्र निवासी गंगाराम कश्यप की पत्नी सुनीता कश्यप के रूप में हुई। सुनीता भाकियू अवध गुट की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष थीं।
पुलिस ने 48 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सुनीता पहले से विवाहित थीं और उनके बच्चे भी हैं। पति से अलग होने के बाद राज मिश्रा के साथ रह रही थीं। सुनीता राज मिश्रा पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थीं। मना करने पर पैसे मांगतीं और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देतीं।
इससे परेशान होकर राज मिश्रा ने सुनीता को ईंट से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र गनेशपुर निवासी राज मिश्रा को असैनी ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बाइक और ईंट बरामद कर ली गई है।
Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब
What's Your Reaction?











