Barabanki : यूपी बोर्ड परीक्षा में बाराबंकी के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश की वरीयता सूची में 26 छात्र-छात्राओं ने बनाई जगह

इंटरमीडिएट में भी जिले की बेटियों का बोलबाला रहा। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की श्रेया वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। वह कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसी कॉलेज की पूजा पाल 97 प्रति

By INA News Desk
Apr 23, 2026 - 23:48
100 Views
Barabanki : यूपी बोर्ड परीक्षा में बाराबंकी के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश की वरीयता सूची में 26 छात्र-छात्राओं ने बनाई जगह
हाईस्कूल 1st टॉपर अंशिका

बाराबंकी के विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की है। वर्ष 2026 के परिणामों में जिले के कुल 26 मेधावियों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान पाकर नया इतिहास रचा है।आदिति वर्मा 2nd टॉपर

हाईस्कूल में जैदपुर स्थित मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक पाकर पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अंशिका भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। इसी स्कूल की परी वर्मा 97.32 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहीं, जिनका सपना वैज्ञानिक बनने का है।परी वर्मा

इंटरमीडिएट में भी जिले की बेटियों का बोलबाला रहा। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की श्रेया वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। वह कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहती हैं।श्रेया वर्मा

इसी कॉलेज की पूजा पाल 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में तीसरे और अर्पिता जायसवाल चौथे स्थान पर रहीं। साईं इंटर कॉलेज के आदित्य वर्मा ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा दिव्या, संध्या, निधि, शिक्षा मिश्रा और आराध्या राज जैसी छात्राओं ने भी हाईस्कूल की प्रदेश स्तरीय सूची में जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया है।पूजा पाल

सफलता पाने वाले अधिकांश विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। मेधावियों का मानना है कि नियमित पढ़ाई और कड़ी मेहनत ही उनकी सफलता का मुख्य आधार है।अर्पिता जायसवाल

परिणाम घोषित होने के बाद स्कूलों में उत्सव का माहौल रहा और जिले भर में इन प्रतिभाशाली बच्चों को बधाइयां दी जा रही हैं। बाराबंकी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बेहतर शैक्षिक माहौल और लगन से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

Also Click : Hardoi : प्रधानमंत्री के आगमन और गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियों को परखने हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow