Balrampur : मेधावियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, अंशुमान और भावना बने जिले के टॉपर

इंटरमीडिएट में बलरामपुर सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज की छात्रा भावना यादव ने 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। गौरा गुमरी के श्री राम तीर्थ इंटर कॉलेज के अमर जीत 91.20 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और उतरौला के

Apr 23, 2026 - 23:08
 0  3
Balrampur : मेधावियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, अंशुमान और भावना बने जिले के टॉपर
Balrampur : मेधावियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, अंशुमान और भावना बने जिले के टॉपर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में बलरामपुर जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में जिले के 87 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 80.49 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में उतरौला के भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्र अंशुमान गुप्ता ने 94.67 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया। इसी तहसील के स्कॉलर्स एकेडमी के अनुभव मिश्रा और अरुण कुमार 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। हाईस्कूल में कुल 19,852 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 17,272 उत्तीर्ण हुए।

इंटरमीडिएट में बलरामपुर सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज की छात्रा भावना यादव ने 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। गौरा गुमरी के श्री राम तीर्थ इंटर कॉलेज के अमर जीत 91.20 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और उतरौला के मोहम्मद रेहान 90.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 14,657 छात्र सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 11,798 को सफलता मिली। उतरौला तहसील जिले में शिक्षा के बड़े केंद्र के रूप में सामने आई है, जहाँ के कई छात्रों ने टॉप-10 सूची में जगह बनाई।

नतीजों में एक बार फिर बेटियों का प्रदर्शन बेटों से बेहतर रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बलरामपुर को प्रदेश स्तर पर हाईस्कूल में 64वां और इंटर में 44वां स्थान मिला है, जो पिछले वर्षों के मुकाबले सुधार दर्शाता है। सफलता की खबर मिलते ही स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल छा गया। मेधावी छात्रों ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अपने माता-पिता की मेहनत को दिया है।

Also Click : Hardoi : प्रधानमंत्री के आगमन और गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियों को परखने हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow