Varanasi : महापौर ने सड़क पर कचरा फेंक रही युवती को टोका, जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए नगर निगम ने शहर में महा-सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान में विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी सड़कों पर उतरे। एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राय, विधायक नीलकंठ

Apr 23, 2026 - 23:06
 0  4
Varanasi : महापौर ने सड़क पर कचरा फेंक रही युवती को टोका, जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
Varanasi : महापौर ने सड़क पर कचरा फेंक रही युवती को टोका, जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

वाराणसी के सिंधु नगर कॉलोनी में सफाई व्यवस्था देखने निकले महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सड़क पर कचरा फेंकती एक युवती को रोककर विनम्रता से समझाया। उन्होंने हाथ जोड़कर अपील की कि शहर को साफ रखना सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए कचरा हमेशा कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ही डालें। महापौर के इस व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैवीघाट मंदिर परिसर में मरम्मत, लाइटिंग और दीवारों को ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्कों के खराब फव्वारों और झुके हुए बिजली के खंभों को तत्काल ठीक करने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए नगर निगम ने शहर में महा-सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान में विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी सड़कों पर उतरे। एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राय, विधायक नीलकंठ तिवारी और सुनील पटेल ने अलग-अलग क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर जनता को सफाई के प्रति प्रेरित किया। नगर निगम प्रशासन ने अगले एक सप्ताह तक हर वार्ड में विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है, जिसकी निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से की जा रही है। महापौर खुद हर दिन अलग-अलग वार्डों का दौरा कर सफाई कार्यों की जांच कर रहे हैं।

Also Click : Hardoi : प्रधानमंत्री के आगमन और गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियों को परखने हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow